Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2026 11:08 AM

पिछले 3 वर्षों से घर में काम कर रही एक नौकरानी पर अलमारी से नकदी चुरा ले जाने का आरोप लगा है।
लुधियाना (राज): पिछले 3 वर्षों से घर में काम कर रही एक नौकरानी पर अलमारी से नकदी चुरा ले जाने का आरोप लगा है। जब घर के मालिक को अचानक रुपयों की जरूरत पड़ी और उसने अलमारी खोली, तो उसमें से नकदी गायब मिली। सरबजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके घर में मीना नामक महिला पिछले करीब 3 साल से घरेलू कामकाज कर रही है। लंबे समय से काम करने के कारण परिवार उस पर पूरा भरोसा करता था। 3 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे मुद्दई को अचानक पैसों की जरूरत पड़ी। जब उसने कमरे में रखी अलमारी खोली और लॉकर चेक किया, तो उसमें रखी नकदी अपनी जगह से पूरी तरह गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब रुपये नहीं मिले, तो परिवार के होश उड़ गए। उसने कहा है कि घर में बाहरी किसी व्यक्ति का आना-जाना नहीं था। उसे पूरा यकीन है कि इस चोरी को घरेलू नौकरानी मीना ने ही अंजाम दिया है, जिसे घर में रखे पैसों और चाबियों के बारे में पूरी जानकारी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here