Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2026 11:05 AM

वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े और सरेआम वारदातों को
लुधियाना (राज): वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े और सरेआम वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचकिचा रहे। राल्सन फैक्टरी के पास सड़क किनारे बाथरूम करने के लिए रुके एक युवक की आंखों के सामने से दो अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता और शोर मचाता, तब तक आरोपी बाइक भगाकर रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए आधिकारिक बयानों में दुर्गा प्रसाद ने बताया कि 7 सितंबर को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वह राल्सन फैक्टरी के निकट पहुंचा, तो पेशाब करने के लिए रुक गया। उसने अपनी काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल सड़क के किनारे साइड में पार्क की और पास ही बाथरूम करने चला गया।
दुर्गा प्रसाद के अनुसार, जैसे ही वह बाथरूम करके अपनी मोटरसाइकिल की तरफ वापस आने लगा, तभी अचानक वहां दो अज्ञात युवक पहुंचे। इससे पहले कि पीड़ित अपनी बाइक के पास पहुंच पाता, दोनों शातिर युवकों ने फुर्ती से उसकी बाइक पर हाथ साफ किया, उसे स्टार्ट किया और तेजी से भगाते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाते हुए उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पलक झपकते ही मुख्य सड़क के ट्रैफिक में ओझल हो गए।