गमाडा में बड़ी छापेमारी, चीफ इंजीनियर का दफ्तर सील! मोहाली समेत 4 शहरों में जांच जारी

Edited By Urmila,Updated: 22 Sep, 2026 04:38 PM

major raid at gmada

गमाडा (GMADA) से जुड़े एक मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मोहाली स्थित गमाडा कार्यालय में 3 गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे ।

मोहाली: गमाडा से जुड़े एक मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मोहाली स्थित गमाडा कार्यालय में 3 गाड़ियों में अधिकारी पहुंचे और अलग-अलग विभागों में जांच की जा रही है। इस दौरान गमाडा के चीफ इंजीनियर के कार्यालय को सील कर दिया गया है और रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई का दायरा मोहाली तक सीमित नहीं है। मोहाली, चंडीगढ़, दिल्ली और लुधियाना में भी अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी किए जाने की बात सामने आई है। गमाडा से जुड़े अधिकारियों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हाउसिंग विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एवं IAS अधिकारी विकास गर्ग के कार्यालय में भी तलाशी ली जा रही है। जांच टीम गमाडा की प्रॉपर्टी की बिक्री और नीलामी से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और नियमों की कथित अनदेखी के आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप है कि निर्धारित नियमों से हटकर कुछ बिल्डर्स और डेवलपर्स को फायदा पहुंचाया गया। इसी सिलसिले में संबंधित बिल्डर्स और डेवलपर्स को बुलाकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल जांच जारी है और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक स्तर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पूरे मामले में किन अधिकारियों या अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!