लुधियाना में दिनदहाड़े वारदात, शातिराना अंदाज में पर्स चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 16 Sep, 2026 10:20 AM

purse stolen in ludhiana

दिनदहाड़े एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर बड़ी ही सफाई से उसकी पेंट की जेब से बटुआ चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया।

लुधियाना (राज): दिनदहाड़े एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर बड़ी ही सफाई से उसकी पेंट की जेब से बटुआ चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। उसके पर्स में नकदी और जरूरी पहचान पत्र मौजूद थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में कपिल ने बताया कि 15 सितंबर को दोपहर करीब 1:40 बजे वह अपने किसी निजी काम के सिलसिले में फुहारा चौक के पास खड़ा था। उसी दौरान उसके पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और उसके पास आकर रुक गया। आरोपी ने किसी बहाने से मुद्दई से बातचीत शुरू कर दी और उसे अपनी बातों में बुरी तरह उलझा लिया। बातों में ध्यान भटकते ही शातिर चोर ने पलक झपकते ही मुद्दई की पहनी हुई पेंट की दाईं जेब में हाथ डाला और उसका बटुआ निकाल लिया। जब तक उसे कुछ समझ पाता, आरोपी अपनी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में दौड़ाकर भीड़ में गायब हो गया। मुद्दई के अनुसार चोरी हुए पर्स में करीब ₹3,500 की नकदी और उसका जरूरी आधार कार्ड सहित अन्य कागजात रखे हुए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!