Edited By Vatika,Updated: 11 Sep, 2026 11:17 AM

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में
लुधियाना (अनिल): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इलाके में नशा तस्करों के घरों पर छापेमारी की। पुलिस ने करीब आधा दर्जन संदिग्ध नशा तस्करों के घरों में तलाशी ली, जहां से कई जगहों पर नशीला पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
छापेमारी के दौरान एसीपी नॉर्थ कीकर सिंह भुल्लर और थाना प्रभारी जसबीर सिंह गिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, जिन घरों में तलाशी ली गई, उनमें से कई जगहों से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।