Punjab: नशा छुड़ाओ केंद्र पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की Raid, 55 युवकों को करवाया मुक्त

Edited By Kamini,Updated: 09 Sep, 2026 07:16 PM

police and health department raid on de addiction centre

पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक कथित गैर-कानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र पर छापेमारी करके वहां से 55 युवकों को मुक्त करवाने का दावा किया है।

खन्ना/पायल (विनायक): खन्ना अधीन पड़ते गांव घुंगराली राजपूतां में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक कथित गैर-कानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र पर छापेमारी करके वहां से 55 युवकों को मुक्त करवाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार तलाशी दौरान 15 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। इस कार्रवाई दौरान केंद्र के प्रबंधकीय कामकाज से जुड़े बताए जा रहे 2 व्यक्तियों, भवन व जसविंदर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसे केंद्र पर कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गांव घुंगराली राजपूतां में चल रहे एक कथित गैर-कानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र का पर्दाफाश करके बड़ी संख्या में युवकों को मुक्त करवाया गया था। पुलिस द्वारा अब की गई कार्रवाई को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

शिकायतें मिलने के बाद की गई छापेमारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गांव घुंगराली राजपूतां के एक घर में कुछ युवकों को कथित तौर पर गैर-कानूनी ढंग से बंद करके रखा गया है और वहां नशा भी दिया जाता है। इन शिकायतों के आधार पर एस.एच.ओ. सदर खन्ना व सी.आई.ए. स्टाफ की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार जांच दौरान सामने आया कि उक्त घर में पहले भी छापेमारी हो चुकी थी और वहां कथित तौर पर गैर-कानूनी ढंग से नशा छुड़ाओ केंद्र चलाया जा रहा था। इसके बाद डी.एस.पी. (डी) व डी.एस.पी. खन्ना भी मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद 55 युवकों को मुक्त करवाया गया।

तलाशी दौरान 15 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर की गई तलाशी दौरान 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस द्वारा बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार बरामदगी व केंद्र के संचालन से संबंधित अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा युवकों का मेडिकल

पुलिस द्वारा मौके पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम को भी बुलाया गया। अधिकारियों के अनुसार मुक्त करवाए गए युवकों का मेडिकल करवाया जा रहा है, ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति का पता लगाया जा सके और जरूरत अनुसार अगली कार्रवाई की जा सके।

पुराने मामलों वाले व्यक्तियों की मौजूदगी की भी जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग दौरान यह बात भी सामने आई कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ पहले केस दर्ज हैं, वे भी कथित तौर पर यहां आकर शरण ले रहे थे। पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की पहचान, उनके पृष्ठभूमि व केंद्र से संबंधित अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

प्रबंधकीय कामकाज में मुख्य भूमिका वाले 2 व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार भवन व जसविंदर नामक दो व्यक्तियों की उक्त केंद्र के प्रबंधकीय कामकाज में मुख्य भूमिका बताई जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, उनकी भूमिका संबंधी अंतिम तथ्य जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

प्रॉपर्टी मालिक की भूमिका की भी होगी जांच

अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रॉपर्टी में यह कथित गैर-कानूनी नशा छुड़ाओ केंद्र चल रहा था, उसके मालिक की भी पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा यह पता लगाया जाएगा कि प्रॉपर्टी किसके नाम पर है और वहां गैर-कानूनी गतिविधियों संबंधी मालिक की कोई भूमिका या जानकारी थी या नहीं। यदि जांच दौरान कोई तथ्य सामने आता है तो प्रॉपर्टी मालिक के खिलाफ भी कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी खन्ना की निगरानी में जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे मामले की जांच डीएसपी खन्ना की निगरानी में की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मौके से मिले तथ्यों, बरामद नशीले पदार्थ व केंद्र के संचालन से संबंधित जानकारी के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि केंद्र में युवकों को किन हालात में रखा गया था, नशीले पदार्थ की बरामदगी का स्रोत क्या है और इस पूरे मामले में अन्य किन व्यक्तियों की कोई भूमिका है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असल स्थिति व अन्य संभावित खुलासे स्पष्ट होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!