पंजाब में जाली करंसी के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही सप्लाई नेटवर्क

Edited By Urmila,Updated: 28 Oct, 2026 10:10 AM

major action by khanna police

खन्ना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित जाली करंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

खन्ना (कमल) : खन्ना पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित जाली करंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपए के 194 कथित जाली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 97 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुरी निवासी ललहेड़ी रोड खन्ना के रूप में हुई है।

डी.एस.पी. विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश पुरी कथित तौर पर जाली करंसी की सप्लाई करता है। सूचना के आधार पर थाना सिटी-2 के ए.एस.आई. हरनेक सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मालेरकोटला चौक से काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कथित जाली नोट बरामद करने का दावा किया है।

डी.एस.पी. ने बताया कि जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित जाली नोट कहां तैयार किए गए थे, आरोपी इन्हें कहां से लेकर आया था और इन्हें बाजार में चलाने की क्या योजना थी।

जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि नोट तैयार करने के लिए प्रिंटर, स्कैनर या अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया था या नहीं। डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि कथित जाली करंसी के स्रोत, उसकी सप्लाई और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!