कटे हाथ वाली थैली थमाने का मामला, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, पुलिस जांच में बड़े खुलासे

Edited By Urmila,Updated: 26 Oct, 2026 12:27 PM

case of a horrific incident in ludhiana

गिल कालोनी में शनिवार सुबह अंजाम दी गई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

लुधियाना (राज): गिल कालोनी में शनिवार सुबह अंजाम दी गई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। घर में घुसकर 40 वर्षीय शक्ति सिंह उर्फ भूरा का तलवार से हाथ काटकर अलग करने और कटी हुई कलाई को प्लास्टिक की थैली में डालकर किराना दुकान पर फैंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दलबीर सिंह व उसके साथी लखबीर सिंह उर्फ विक्की कारपेंटर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी ने दावा किया है कि भूरा उसकी बहन पर गलत नजर रखता था जिसके चलते रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में कुल 7 आरोपियों को नामजद कर हत्या की धाराओं के तहत कानूनी शिकंजा कस दिया है। बाकी फरार आरोपी पहचान राहुल बेवड़ा, माणा, गगन ढिल्लों, लाडो, मनी बाशा और उनके अज्ञात साथी हैं।

एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को चार हथियारबंद युवक सीधे गिल कालोनी स्थित मकान में दाखिल हुए जहां शक्ति सिंह उर्फ भूरा मौजूद था। आरोपियों ने उसे घेरकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जब भूरा ने हमले से बचने के लिए अपना दायां हाथ आगे किया तो हमलावरों ने पूरी ताकत से तलवार का वार कर दिया, जिससे उसकी कलाई कटकर अलग हो गई। बीच-बचाव करने आए मकान मालिक के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी कमरे से ही एक प्लास्टिक की थैली उठाकर उसमें कटा हुआ हाथ डालकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

करियाने वाले को थैली थमाकर बोले, इसे भूरा के घर दे आना

वारदात के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से रेरू साहिब गुरुद्वारा की बैकसाइड वाली गली से होते हुए बसंत नगर और सत्गुरु नगर की नुक्कड़ पर स्थित करियाना स्टोर पर पहुंचे। चश्मदीद दुकानदार के अनुसार बाइक सवार युवक नशे में धुत थे। उन्होंने डरा-धमका कर कटे हाथ वाली प्लास्टिक की थैली काऊंटर पर थमा दी और कहा कि इसे भूरा के घर पहुंचा देना। इसके बाद आरोपी तेजी से भाग निकले। भागते हुए बदमाशों की एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक आरोपी के हाथ में नंगी तलवार साफ दिखाई दे रही है।

आरोपी बोला- समझाने गए थे लेकिन विवाद बढ़ने पर कर दिया हमला

पूछताछ के दौरान आरोपी दलबीर सिंह ने बताया कि शक्ति सिंह उर्फ भूरा उसकी बहन पर बुरी नीयत रखता था। वे उसे समझाने गए थे लेकिन विवाद बढ़ने पर तलवार से वार कर दिया। वहीं पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक शक्ति सिंह भूरा खुद आदतन अपराधी था और कुछ ही दिन पहले जेल से सजा काटकर बाहर आया था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज थे। हमलावरों का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

चोरी के सामान के बंटवारे को लेकर विवाद भी चर्चा में

सूत्रों की मानें तो आरोपियों ने कुछ समय पहले एक दुकान से सामान चोरी किया था और चोरी का सामान किसी को बेचा था। उसे बेचकर जो पैसे आए थे, उनके बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात को भी घर के अंदर से काफी बहस की आवाजें आती रही और शनिवार की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक को तेजधार हथियार से काट कर मौत के घाट उतार दिया। 10 मिनट तक आरोपियों ने घर में मौत का तांडव मचाया और बेखौफ होकर अंदर-बाहर आते जाते रहे। जो लोग बाहर खड़े थे उन्हें धमकियां भी दीं कि अगर किसी ने पुलिस को कुछ बताया तो उनका भी यही हश्र होगा। सामने घर में रहने वाला परिवार शीशे से सब देख रहे थे तो आरोपियों को लगा कि वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने उनके गेट पर भी दातर मारा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!