पेशी पर आए हवालाती की जेब में दोस्त ने डाली अफीम की थैली, पुलिस ने किया केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2026 03:59 PM

drug recover from prisoner

कोर्ट परिसर में अक्सर पेशी के वक्त अदालत के बाहर काफी भीड़ होती है। इसी बात का फायदा उठाकर एक हवालाती के दोस्त ने उसकी जेब में अफीम की थैली डाल दी और चुपचाप वहां से निकल गया।

लुधियाना (तरुण): कोर्ट परिसर में अक्सर पेशी के वक्त अदालत के बाहर काफी भीड़ होती है। इसी बात का फायदा उठाकर एक हवालाती के दोस्त ने उसकी जेब में अफीम की थैली डाल दी और चुपचाप वहां से निकल गया। पुलिस मुलाजिम को शक हुआ और हवालाती की तलाशी ली तो अफीम की थैली बरामद हुई। इसके बाद पुलिस मुलाजिम हरविन्द्र सिंह ने कोर्ट कांप्लेकस चौंकी के इंचार्ज मलकीत सिंह को जानकारी दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर, रायकोट के पुलिस मुलाजिम हरविन्द्र सिंह एक हवालाती प्रिंस निवासी करनैल गेट जगराओ को लुधियाना अदालत में पेशी के लिए लेकर पहुंचे। पेशी होने के बाद पुलिस के साथ हवालाती अदालत से बाहर निकला तो उस वक्त परिसर में काफी भीड़ थी। तभी एक अज्ञात युवक ने भीड़ का फायदा उठाया और हवालाती प्रिंस की जेब में अफीम की थैली डाल दी। 

मुलाजिम हरविन्द्र सिंह को शक हुआ और उसने हवालाती प्रिंस की तलाशी ली तो पेंट की बाई जेब से अफीम बरामद हुई। मुलाजिम ने बताया कि आरोपी प्रिंस के खिलाफ नशा तस्करी और अवैध असला रखने के आरोप में रायकोट के थाना सदर में केस दर्ज है। इसी आरोप में मंगलवार सुबह पुलिस प्रिंस को लेकर माननीय न्यायधीश प्रीति सुखीजा की अदालत में पेश हुए थे। 

कोर्ट कांप्लेक्स चौंकी के इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस मुलाजिम हरविन्द्र सिंह के बयान पर आरोपी प्रिंस के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 7 ग्राम अफीम बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रिंस नशा करने का आदी है। अभि नामक एक युवक ने प्रिंस की जेब में अफीम डाली थी। अभि और प्रिंस दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। अफीम की थैली प्रिंस की जेब में डालने वाले दूसरे आरोपी अभि के खिलाफ भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!