Edited By Kalash,Updated: 19 Oct, 2026 01:35 PM

जस्सियां रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास लुधियाना इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर गद्दे खरीदने के बहाने आए ठग ने दुकानदार का टेबल पर पड़ा हुआ मोबाइल फोन बड़े ही योजनाबंद तरीके से उड़ा लिया और बड़ी सफाई के साथ बिना कुछ खरीदे ही दुकान से बाहर निकल गया।
लुधियाना (खुराना): जस्सियां रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास लुधियाना इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर गद्दे खरीदने के बहाने आए ठग ने दुकानदार का टेबल पर पड़ा हुआ मोबाइल फोन बड़े ही योजनाबंद तरीके से उड़ा लिया और बड़ी सफाई के साथ बिना कुछ खरीदे ही दुकान से बाहर निकल गया। दुकान से मोबाइल फोन चोरी होने की भनक लगते ही दुकानदार सचिन अरोड़ा के होश उड़ गए। सचिन ने चोर को पकड़ने के लिए तुरंत इलाके में मोटरसाइकिल घुमाया लेकिन चोर अपना काम कर इलाके से रफू चक्कर हो चुका था।
मामले संबंधी जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि सुबह के समय मोटरसाइकिल चोर जिसकी उम्र करीब 23-24 वर्ष लग रही थी वह दुकान पर आया और गद्दे दिखाने के लिए कहा। इस दौरान चोर ने दुकान के काउंटर पर पड़ा हुआ उसका मोबाइल फोन बड़ी ही सफाई के साथ चोरी कर लिया और बातों में उलझाकर बिना कुछ खरीदे ही मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि चोर की सारी हरकत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो चुकी है। पीड़ित सचिन ने मामले की शिकायत पुलिस चौंकी जगत पूरी को दी है उसने दावा किया है कि पुलिस द्वारा चोर को पकड़ना तो दूर बल्कि उसकी इसकी शिकायत पर गौर नहीं किया जा रहा है पीड़ित दुकानदार ने पुलिस कमिश्नर से लापरवाह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here