लुधियाना के तेल व्यापारी से ठगी! पेमेंट मांगने पर J&K के आपराधिक तत्वों से दिलाईं धमकियां, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 08 Oct, 2026 11:20 AM

ludhiana businessman fraud case

महानगर के एक तेल व्यापारी को विश्वास में लेकर लाखों रुपये का माल हड़पने और बकाया मांगने पर जम्मू-कश्मीर के आपराधिक तत्वों से जान से मारने की धमकियां दिलवाने का बेहद संगीन मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): महानगर के एक तेल व्यापारी को विश्वास में लेकर लाखों रुपये का माल हड़पने और बकाया मांगने पर जम्मू-कश्मीर के आपराधिक तत्वों से जान से मारने की धमकियां दिलवाने का बेहद संगीन मामला सामने आया है। पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ 35 लाख 29 हजार 615 रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार, पीड़ित कारोबारी हिमांशु गोयल ने  आरोप लगाया था कि एक शातिर व्यक्ति रजनीश शर्मा ने कारोबारी संबंध बनाने के बहाने पहले उसका विश्वास जीता। इसके बाद आरोपी ने उसकी फर्म से किस्तों में कुल 35,29,615/- रुपये (पैंतीस लाख उनतीस हजार छह सौ पंद्रह रुपये) का तेल उधार ले लिया और जल्द भुगतान करने का झूठा भरोसा दिलाया। जब पीड़ित ने माल की आपूर्ति के बाद अपनी बकाया रकम की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।काफी दबाव बनाने के बाद आरोपी ने साफ तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके साथ खुली धोखाधड़ी की। हद तो तब हो गई जब पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ने जम्मू-कश्मीर के गैंगस्टरों के जरिए पीड़ित को फोन करवाकर जान से मारने की धमकियां दिलवाना शुरू कर दिया। जांच के दौरान इन धमकियों और वित्तीय धोखाधड़ी के तथ्य सही पाए गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!