लुधियाना वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर नहीं मिलेगी गाड़ियों को Entry, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 28 Sep, 2026 08:52 AM

no entry zone in ludhiana

साथ ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए एक विशेष 'फ्री-कॉरिडोर' आरक्षित रखा...

लुधियाना (राज): पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) परिसर में आज आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 'जश्न-ए-इंकलाब' महा-कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस व ट्रैफिक विभाग ने सुरक्षा और यातायात का पुख्ता प्लान जारी कर दिया है। समागम में जुटने वाली भारी भीड़ और वीआईपी आवाजाही के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख मार्गों को सुबह 11:00 बजे से 'नो-व्हीकल जोन' घोषित किया गया है। इन रास्तों पर सिर्फ कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि आम शहरवासियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई है।

सुबह 11 बजे से ये मार्ग रहेंगे 'नो-व्हीकल जोन' :
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सुबह 11 बजे के बाद भाई वाला चौक से लेकर साउथ सिटी तक के पूरे क्षेत्र में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। प्लान के मुताबिक साउथ सिटी रोड, वेरका चौक, PAU गेट नंबर-5, टैगोर नगर, मल्हार रोड, सग्गू चौक उक्त सभी प्रमुख रास्तों को पूरी तरह नो-व्हीकल जोन में तब्दील कर दिया गया है। इन सड़कों पर केवल कार्यक्रम के वैध पास धारक वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस रूट की बजाय वैकल्पिक लिंक सड़कों का इस्तेमाल करें।

पास के आधार पर तय किए गए गेट, गेट नंबर-8 रहेगा बंद
विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए पास के रंगों के आधार पर गेट निर्धारित किए गए हैं,।गेट नंबर 1, 2 और 5: इन गेटों से सभी अधिकृत पास धारकों को प्रवेश मिलेगा। गेट नंबर 4: यह गेट पिंक, व्हाइट, एक्वा, ग्रे और वायलेट पास धारकों के वाहनों के लिए तय किया गया है।गेट नंबर 7: इस गेट को वीआईपी मूवमेंट यानी सांसदों (MPs), विधायकों (MLAs) और कैबिनेट मंत्रियों के काफिले के प्रवेश के लिए आरक्षित रखा गया है। गेट नंबर 8: सुरक्षा कारणों के चलते गेट नंबर 8 से सभी प्रकार का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

एससीडी कॉलेज समेत 14 पार्किंग स्थल स्थापित
कार्यक्रम में पहुंचने वाले हजारों लोगों के वाहनों के लिए शहर में 14 अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं, स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड (पार्किंग-1): करीब 900 वाहनों की क्षमता।, किसान मेला ग्राउंड (पार्किंग-2): करीब 1,000 वाहनों की क्षमता।, एससीडी सरकारी कॉलेज (पार्किंग-6): सबसे बड़ा पार्किंग स्थल, जहां करीब 1,500 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।अन्य स्थल: थापर हॉल, पीएयू ऑडिटोरियम, हॉकी ग्राउंड, पीएसपीसीएल कॉलोनी और रोटरी क्लब-दीपक अस्पताल रोड।

बसों और भारी वाहनों के लिए विशेष पार्किंग:
बसों व बड़े कमर्शियल वाहनों के लिए अयाली कलां चौक, झम्मट कट, सिद्धू वेडिंग कार्ड, लोधी क्लब और बी-7 चौक के पास अलग से खुले पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

भारी वाहनों के लिए आउटर बाईपास डायवर्जन प्लान
शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव न बढ़े, इसके लिए भारी वाहनों (ट्रकों व ट्रालों) को शहर के बाहरी बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहनों का रूट लाडोवाल-जालंधर बाईपास, शिवपुरी, बस्ती जोधेवाल, समराला चौक, शेरपुर चौक, साहनेवाल चौक, टिब्बा नहर पुल, डेहलों चौक, बी-7 चौक और मलकपुर से होकर निकाला जाएगा।

इमरजेंसी सेवाओं के लिए फ्री-कॉरिडोर आरक्षित
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए एक विशेष 'फ्री-कॉरिडोर' आरक्षित रखा गया है, ताकि किसी भी मरीज या जरूरतमंद को जाम में न फंसना पड़े। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!