Edited By Kalash,Updated: 20 Oct, 2026 11:58 AM

नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
लुधियाना (राज): नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी उसे बदनाम करने की धमकियां देकर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना PAU की पुलिस ने आरोपी अनीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिछले करीब 3-4 महीनों से उस पर बुरी नजर रखे हुए था और लगातार उसके साथ गलत हरकतें कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की मर्जी के खिलाफ जबरन 2 से 3 बार उसके साथ दुष्कर्म किया। हवस का शिकार बनाने के बाद भी दरिंदे की नीयत शांत नहीं हुई। पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि आरोपी अब भी उसे लगातार डरा-धमका रहा है। वह किशोरी की निजी तस्वीरें लोगों को दिखाने और इंटरनेट पर वायरल करने का डर दिखाकर उससे पैसों की मांग कर रहा है। सहमी हुई नाबालिग ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर परिजनों को सारी सच्चाई बताई, जिसके बाद परिजन तुरंत थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता और उसकी मां के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here