Edited By Kalash,Updated: 28 Oct, 2026 01:37 PM

शिवपुरी इलाके में एक प्रॉपर्टी का सौदा तय करने के बाद आरोपी ने रजिस्ट्री करवाने से इंकार कर दिया।
लुधियाना (तरुण): शिवपुरी इलाके में एक प्रॉपर्टी का सौदा तय करने के बाद आरोपी ने रजिस्ट्री करवाने से इंकार कर दिया। जबकि खरीदार ने जिस दिन सौदा तय किया था उसी दिन 30.55 लाख रुपए बियाने के तौर पर अदा कर दिए परंतु आरोपी की नीयत खराब हुई और वह लाखों रुपए हड़प गया।
इसके बाद पीड़ित चरणदीप सिंह निवासी न्यू माडल टाऊन ने कानूनी रास्ता एख्तियार किया और इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित चरणदीप सिंह ने बताया कि शिवपुरी इलाके की मास्टर कालोनी में उसे 101 वर्ग गज की तीन मंजिला इमारत पसंद आई। 17 मार्च 2026 को आरोपी दविन्द्र सिंह के साथ 55 लाख रुपए में उक्त इमारत का सौदा तय हुआ।
इस दौरान बियाने के तौर पर उसी दिन 30.50 लाख रुपए का नगद भुगतान कर दिया। बकाया रकम रजिस्ट्री वाले दिन अदा करने की बात की गई। वहीं बियाने की रकम लेने के बाद आरोपी दविन्द्र सिंह की नीयत बदल गई और उसने रजिस्ट्री करवाने से इंकार कर दिया। जांच अधिकारी सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित चरणदीप सिंह के बयान पर आरोपी दविन्द्र सिंह निवासी सेखेवाल नजदीक गुरुदारा साहिब के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में थाना दरेसी की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here