लुधियाना में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पिता की जमीन अपने नाम करवाई

Edited By Urmila,Updated: 24 Oct, 2026 10:42 AM

fraud in ludhiana under the pretext of sending people abroad

विदेश भेजने का सब्जबाग दिखाकर एक युवक के पिता की कीमती जमीन अपने नाम करवाने और बाद में न तो विदेश भेजने और न ही जमीन की रजिस्ट्री लौटाने का एक मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज):  विदेश भेजने का सब्जबाग दिखाकर एक युवक के पिता की कीमती जमीन अपने नाम करवाने और बाद में न तो विदेश भेजने और न ही जमीन की रजिस्ट्री लौटाने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित सतविंदरजीत सिंह द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत की विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद थाना PAU की पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीक सिंह और उसके सहयोगी गगनदीप सिंह के खिलाफ मिलीभगत कर धोखाधड़ी करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच रिपोर्ट और दर्ज शिकायत के अनुसार, सतविंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अमरीक सिंह ने उसे विदेश (वर्क परमिट/पीआर) भेजने का झांसा दिया था। फाइल और वीजे के खर्चे के बदले में आरोपी ने विश्वास में लेकर और दबाव बनाकर मुद्दई के पिता की मलकीयत वाली जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। जमीन अपने नाम करवाने के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उसने न तो सतविंदरजीत सिंह को विदेश भेजा और न ही उसके पिता के नाम जमीन की रजिस्ट्री वापस ट्रांसफर करवाई। जब पीड़ित परिवार ने अपनी जमीन वापस करने या पैसे लौटाने की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और साफ मुकर गया। इस तरह आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पीड़ित परिवार की पुश्तैनी जमीन हड़प ली।

पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अमरीक सिंह ने अपने साथी गगनदीप सिंह के साथ पूरी साजिश और मिलीभगत करके इस ठगी को अंजाम दिया था। दोनों ने मिलकर पीड़ित परिवार को आर्थिक और मानसिक तौर पर गहरा आघात पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि सतविंदरजीत सिंह की शिकायत की गहनता से पड़ताल करने और दस्तावेजों की जांच के बाद आरोपी अमरीक सिंह और उसके साथी गगनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!