विदेश भेजने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 02 Nov, 2026 12:19 PM

fraud news ludhiana

विदेश भेजने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले कबूतरबाजों का जाल लगातार फैलता

लुधियाना (राज): विदेश भेजने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले कबूतरबाजों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां शातिर आरोपियों ने एक व्यक्ति की बेटी को विदेश भेजने का सपना दिखाकर करीब 14 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम ठग ली। पैसे हड़पने के बाद न तो युवती को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़ित पिता की शिकायत पर  आरोपियों रवनीत मठारु और जगतार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गुरचरण सिंह ने बताया कि दिसंबर 2023 में आरोपियों ने उनके साथ संपर्क साधा। आरोपियों ने उनकी बेटी मनदीप कौर को विदेश भेजने का पूरा भरोसा दिलाया और कागजी कार्रवाई व वीजा लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर पीड़ित परिवार अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य की उम्मीद में उन्हें अलग-अलग किस्तों में करीब 14 लाख रुपये देने को तैयार हो गया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनसे करीब 14 लाख रुपये की नकदी व बैंक माध्यमों से रकम हासिल कर ली। रकम ऐंठने के बाद आरोपी लगातार बहानेबाजी करते रहे और तय समय बीत जाने के बाद भी मनदीप कौर को विदेश नहीं भेजा। जब पीड़ित परिवार ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने साफ टालमटोल शुरू कर दी और पैसे लौटाने से मुकर गए। इसके बाद पीड़ित गुरचरण सिंह ने इंसाफ के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों को औपचारिक शिकायत सौंपी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!