पंजाब में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जालंधर में पहली संदिग्ध मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 06 Sep, 2026 06:00 PM

jalandhar swine flu suspicious death

पंजाब में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं जालंधर में स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं जालंधर में स्वाइन फ्लू से व्यक्ति की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जमशेर खास के ताजपुर के रहने वाले मूल राज (85) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से पीड़ित थे और उनका स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आया था। इस मामले को पंजाब में स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज किया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम स्वास्थ्य ऑडिट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।      

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतक पहले से ही क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) से पीड़ित थे और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर बताई गई। सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उनका H1N1 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। ऐसे में विभाग का कहना है कि बिना औपचारिक स्वास्थ्य जांच के मौत का कारण केवल स्वाइन फ्लू को नहीं माना जा सकता। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अब तक स्वाइन फ्लू के 220 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!