Edited By Urmila,Updated: 13 Oct, 2026 11:28 AM

संतोखपुरा में पैट्रोल पंप के नजदीक रहती एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। 22 साल की यह विवाहिता गर्भवती थी।
जालंधर (वरुण): संतोखपुरा में पैट्रोल पंप के नजदीक रहती एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। 22 साल की यह विवाहिता गर्भवती थी। जैसे ही महिला के ससुर ने अपनी बहू की हालत देखी तो उसने जोर-जोर से शोर मचा दिया जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया परंतु उसे मृत घोषित कर दिया गया।
महिला की पहचान दलबीर कौर (22) मूल निवासी चगरा गांव होशियारपुर के रूप में हुई है। दलबीर का विवाह 19 साल की उम्र में संतोखपुरा के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड लखनप्रीत के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद गलत संगत के कारण उसने नौकरी छोड़ी थी। इसी के कारण घर में झगड़ा भी रहता था।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात दलबीर अचानक नीचे गिर गई जिसे गिरता देख ससुर ने शोर मचाया और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। बेसुध गर्भवती दलबीर कौर को निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक वह और उसके पेट में पल रहा बच्चा दम तोड़ चुके थे। बेटी की मौत की सूचना मिलते ही दलबीर कौर की मां कमलेश भी पहुंच गई। बेटी के गले पर निशान देख कर पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर थाना 8 की पुलिस पहुंची और दलबीर कौर के पति को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में कमलेश ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई यह कह कर नहीं करवाई कि कार्रवाई करवाने से उसकी बेटी वापस नहीं लौट आएगी। ऐसे में मृतका दलबीर कौर का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के करवा दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here