सड़क के गड्ढे और प्रशासन की अनदेखी! जालंधर में ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार, मौके पर मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 08 Oct, 2026 10:34 AM

jalandhar road accident road potholes

ट्रांसपोर्ट नगर से पठानकोट जाती रोड़ पर प्रशासन की चूक से एक दिहाड़ीदार की मौत हो गई।

जालंधर (वरुण): ट्रांसपोर्ट नगर से पठानकोट जाती रोड़ पर प्रशासन की चूक से एक दिहाड़ीदार की मौत हो गई। दिहाड़ीदार का कसूर इतना था कि की वह ड्यूटी खत्म खत्म करके टूटी सड़क और गड्ढों से भरी सड़क पर घर जा रहा था। मृतक की पहचान पिंटू निवासी मुस्लिम कॉलोनी के रूप में हुई है। हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर खुद फरार हो गया था।

जानकारी के अनुसार पिंटू अपनी ड्यूटी खत्म करके घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पठानकोट चौक रोड पर स्थित सेंट सोल्व फैक्टरी नजदीक पहुंचा तो सिलैंडरों से भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी जिसमें बाद थाना आठ के प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जबतक पुलिस पहुंची तब ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग चुका था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अगर बात टूटी सड़क की करें तो यह हादसा प्रशासन के कारण हुआ। काफी समय से ट्रांसपोर्ट नगर, पठानकोट चौक रोड इत्यादि कई वहां के इलाकों की सड़के टूटी पड़ी है।

इस तरह के पहले भी हादसे हुए लेकिन प्रशासन की नींद नहीं टूटी। हालांकि थाना आठ के प्रभारी राकेश कुमार ने यह कह कर अपनी ड्यूटी निभा ली की ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन सवाल यह उठता है कि प्रशासन ने कितनी मौतों का टारगेट रखा है, जिसके बाद ही वह सड़कों का निर्माणकार्य शुरू करवाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!