Edited By Kalash,Updated: 04 Oct, 2026 01:11 PM

जालंधर में हर साल बर्ल्टन पार्क में दशहरा देखने जाने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
जालंधर (स.ह.): जालंधर में हर साल बर्ल्टन पार्क में दशहरा देखने जाने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस बार बर्ल्टन पार्क की बजाय दशहरा पर्व के लिए अन्य जगह तय की गई है। श्री रामलीला कमेटी नौहरिया बाजार दशहरा बर्ल्टन पार्क की बैठक मंदिर श्री राम लला, नौहरिया बाजार में आयोजित की गई। महंत राजकुमार शर्मा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
महासचिव अंकुश हांडा ने बताया कि 148वां दशहरा पर्व 20 अक्तूबर को बर्ल्टन पार्क की बजाय डिवीजन नंबर एक के सामने इंडस्ट्री एरिया के खुले मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बल्टन पार्क में स्पोर्ट्स मैदान बन जाने के कारण यह स्थान बदला गया है। सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि 13 अक्तूबर को शाम 4 बजे मंदिर से झंडे की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर दत्त प्रकाश एगरिश, राजकुमार कन्नौजिया, राजिंदर शर्मा, पवन शर्मा, नितिन शर्मा, यश पाल मरवाहा, सुमित कालिया, सुरेश कुमार सोनी मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here