लुधियाना में सरेआम Murder, बेटी की लड़ाई में पिता की गई जान, तलवारों से हमला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Nov, 2026 07:01 PM

public murder in ludhiana

लुधियाना में कत्ल की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो लड़कियों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। ब्यूटी पार्लर में हुए विवाद के बाद एक लड़की ने कथित तौर पर अपने 5-6 दोस्तों को बुलाकर दूसरी लड़की के घर पर हमला करवा...

लुधियाना: लुधियाना में कत्ल की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दो लड़कियों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। ब्यूटी पार्लर में हुए विवाद के बाद एक लड़की ने कथित तौर पर अपने 5-6 दोस्तों को बुलाकर दूसरी लड़की के घर पर हमला करवा दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर पहले लड़की और उसकी मां के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना जगराओं के अगवाड़ लोप्पो इलाके की है। 

हमलावर तेजिंदर सिंह को घर से खींचकर गली के मोड़ तक ले गए और उन पर तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना सिटी पुलिस ने मृतक की पत्नी सरबजीत कौर के बयान पर करीब 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शुरुआती विवाद दो लड़कियों के बीच पार्लर में हुई कहासुनी को बताया जा रहा है, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!