Edited By Urmila,Updated: 14 Oct, 2026 12:22 PM

7 सितम्बर की शाम अर्बन स्टेट फेज 2 में स्थित पैड्रिनो रेस्टोरैंट में घुस खुद को सी.आई.ए. स्टाफ के मुलाजिम बता और रेस्टोरैंट मालिक को पिस्टल दिखाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर (वरुण): 7 सितम्बर की शाम अर्बन स्टेट फेज 2 में स्थित पैड्रिनो रेस्टोरेंट में घुस खुद को सी.आई.ए. स्टाफ के मुलाजिम बता और रेस्टोरैंट मालिक को पिस्टल दिखाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले 10 सितम्बर को पुलिस पहले आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। यह वही आरोपी है जिसने रेस्टोरेंट मालिक को पिस्टल दिखाई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली है जो उसके पिता की थी।
ए.सी.पी. मॉडल टाऊन मनमोहन सिंह ने बताया कि पैड्रिनो रेस्टोरैंट के मालिक अनुदीप के बयानों पर केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन शुभम गोलान निवासी टांडा की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। ऐसे में थाना सात की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुभम को भी गिरफ्तार कर लिया। शुभम को गिरफ्तार करके पिस्टल के बारे पूछताछ की तो पता लगा कि वह धौंस दिखाने के लिए अपने पिता की लाईसेंसी पिस्टल लेकर आया था। पुलिस ने उक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। ए.सी.पी. मनमोहन सिंह ने कहा कि इस तरह लोगों में दहशत डालने वाले आरोपियों को किसी भी प्रकार के बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि 7 सितम्बर की शाम सात बजे दो युवक अर्बन स्टेट फेस टू में घुसे और जसविंदर सिंह नाम के कर्मचारी के बारे पूछने लगे। इसी बीत स्टाफ कर्मियों ने दोनों को रेस्टोरेंट मालिक अनुदीप के पास भेज दिया लेकिन इसी बीच दोनों ने खुद को पुलिस कर्मी बता अनुदीप को धमकाया जबकि शुभम ने पिस्टल दिखा कर उससे धमकियां देने लगा। इतना ही नहीं, आरोपियों के बाद अनुदीप ने थाना सात की पुलिस को शिकायत दी तो शुभम ने वाट्स एप कॉल करके अनुदीप से पैसों की डिमांड की और न देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here