Punjabi Singer दिलजीत दोसांझ के गांव में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 16 Oct, 2026 06:10 PM

punjabi singer diljit dosanjh

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के गांव में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के गांव में खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। गौरतलब है कि, सिंगर दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में 7 अक्तूबर को खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर देहात पुलिस ने 3 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान लवप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, शगनप्रीत सिंह निवासी मोगा जिले के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के आदेशों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत दिन 15 अक्तूबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दे कि बीती 7 अक्तूबर को दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कला में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए थे। ये घर दिलजीत दोसांझ के पड़ोसी मुख्तियार का था, जिन्होंने बताया कि, स्प्रे की स्मेल अंदर तक आ रही थी। जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने बाहर जाकर आरोपियों को डांटा जिनके मुंह कपड़े से बंधे हुए थे। सभी युवक मौके से फरार हो गए। जब उन्होंने दीवार पर देखा तो वहां पर खालिस्तान के नारे लिखे हुए थे और दिलजीत दोसांझ का नाम मेंशन किया हुआ था। पड़ोसी मुख्तियार बताया कि, शायद युवकों को लगा कि ये दिलजीत दोसांझ का घर है। पड़ोसी का कहना है कि वह दिहाड़ी मजदूर है। कुछ युवक उसकी दीवार खराब कर गए हैं, जिसका 5-7 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।

आपको ये भी बता दें कि, दिलजीत दोसांझ और खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े कई विवाद हैं। अक्तूबर 2025 में कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर SFJ के प्रमुख पन्नू ने वीडियो जारी कर दिलजीत दोसांझ को धमकी दी थी। इस के बाद अक्तूबर - नवंबर 2025 में दिलजीत के ऑस्ट्रेलिया शोज के दौरान खालिस्तान के समर्थको के एक समूह ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। अप्रैल 2026 में दिलजीत  दोसांझ के ओरा वर्ल्ड टूर के दौरान कनाडा के वैंकूवर और  कैलगरी में शो के दौरान खालिस्तान समर्थक ने अलगाववादी झंडे लहराए थे। जून 2026 में खालिस्तानी समर्थक झंडे लेकर स्टेज पर दिलजीत के करीब पहुंच गए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!