LPU बवाल में बड़ा पुलिस एक्शन, 9 छात्र गिरफ्तार; 20 आरोपी नामजद

Edited By Urmila,Updated: 02 Oct, 2026 02:15 PM

major police action regarding the lpu uproar

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

जालंधर/फगवाड़ा (सोनू) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीआईजी नवीन सिंगला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले में 9 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईजी नवीन सिंगला के साथ एसएसपी गौरव तूरा और एसआईटी इंचार्ज वनीत अलाहवत भी मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फगवाड़ा, जम्मू-कश्मीर और मुंबई से संबंधित युवक शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में 7 छात्र और 2 बाहरी व्यक्ति बताए गए हैं। इनमें एक आरोपी नाबालिग भी है।

पुलिस पर पथराव के बाद हालात बिगड़ने का दावा

डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस की तरफ से शुरुआत में छात्रों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था। उनके अनुसार, जब प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस और मीडिया कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की गई, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जब यूनिवर्सिटी पहुंची थी, उस समय स्थिति ज्यादा खराब नहीं थी, लेकिन कुछ देर बाद अचानक पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान शुरू की।

अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तारियां

पुलिस के अनुसार मामले में फगवाड़ा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी जम्मू-कश्मीर और एक आरोपी मुंबई से पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस छात्रों और मीडिया के साथ समन्वय बनाकर स्थिति संभालने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि पुलिस उनके साथ है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा हिंसा और तोड़फोड़ की गई।

वायरल मैसेज और छात्रा से जुड़े मामले की भी जांच

LPU में बवाल की शुरुआत सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज के बाद हुई थी। इस मामले में छात्रा से कथित दुष्कर्म से जुड़े आरोपों की जांच के लिए पहले ही SIT का गठन किया जा चुका है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि SIT पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!