Edited By Kamini,Updated: 01 Oct, 2026 12:35 PM

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) विवाद को लेकर राज्यसभा सांसद और यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर अशोक मित्तल का बयान सामने आया है।
जालंधर: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) विवाद को लेकर राज्यसभा सांसद और यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर अशोक मित्तल का बयान सामने आया है। उन्होंने LPU विवाद को "पंजाब और उसकी अर्थव्यवस्था के ख़िलाफ एक बड़ी साजिश" बताया है। अशोक मित्तल ने कहा कि पंजाब के बाहर से आने वाले छात्र राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इन छात्रों की वजह से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है और PG, किराये के मकान तथा अन्य छोटे कारोबार भी चलते हैं।
LPU के चांसलर अशोक मित्तल ने सवाल उठाया कि विवाद में 2 विशेष यूनिवर्सिटीज को ही निशाना क्यों बनाया गया? मित्तल ने कहा कि मामले के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों के कारण पंजाब में हजारों स्थानीय लोगों और कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलता है।
गौरतलब है कि, शनिवार देर शाम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा के साथ रेप की खबर सामने आने के बाद छात्रों में रोष फैल गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ की भी बात सामने आई थी। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई की गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here