LPU में तोड़फोड़ मामले में पुलिस का सख्त एक्शन, तीन युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Oct, 2026 05:16 PM

police take strict action in lpu vandalism case three arrested

फगवाड़ा स्थित LPU में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वीडियो फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने विवाद में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक LPU का छात्र बताया जा रहा है।

जालंधर :  फगवाड़ा स्थित LPU में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वीडियो फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने विवाद में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक LPU का छात्र बताया जा रहा है।

तीनों आरोपियों को फगवाड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया है। पुलिस की कई टीमें लगातार वीडियो क्लिपिंग खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल कुछ छात्र दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दूसरे राज्यों के लिए रवाना की गई हैं। आने वाले समय में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!