Edited By Kamini,Updated: 17 Oct, 2026 10:40 AM

न्यू ज्वाला नगर में दिनदहाड़े एक्टिवा चुराने के बाद उसी एक्टिवा पर किसी के घर से सिलेंडर चुरा कर भाग रहे 2 चोरों में से एक को एक्टिवा मालिक ने ही सुझबूझ से काबू कर लिया गया।
जालंधर (वरुण): न्यू ज्वाला नगर में दिनदहाड़े एक्टिवा चुराने के बाद उसी एक्टिवा पर किसी के घर से सिलेंडर चुरा कर भाग रहे 2 चोरों में से एक को एक्टिवा मालिक ने ही सुझबूझ से काबू कर लिया गया। काबू आए चोर की लोगों ने जम कर धुनाई की और फिर थाना एक की पुलिस को सूचित किया।
जानकारी देते एक्टिवा मालिक रजत भूपिंदर कुमार ने बताया कि उनके घर के निकट ही जगराता करवाया जा रहा था जिसके कारण वह एक प्लॉट की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान उनकी माता ने आकर उन्हें बताया कि घर के बाहर से कोई उनकी एक्टिवा चोरी करके ले गया है। रजत ने पहले घर के बाहर की सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक की तो चोर कैद हो गए थे। रजन तुरंत मोटरसाइकिल लेकर आसपास के इलाकों में तलाश करने निकल पड़े। रजत ने कहा कि वापस आते समय उन्होंने नागरा पिंड रोड पर देखा कि दोनों चोर चुराई गई एक्टिवा पर एक सिलैंडर रखकर कहीं जा रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल से उनकी एक्टिवा को टक्कर मारी, जिससे वे अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद एक्टिवा का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पीछे बैठा दूसरा साथी पास के किसी घर में जाकर घुस गया। लोगों की मदद से घर में घुसे चोर को काबू कर लिया गया। लोगों ने जम कर उसकी छित्तर परेड की और पुलिस को सूचना दी। आरोपी ने माना कि उक्त सिलैंडर भी उसने किसी के घर से चुराया है।
थाना एक की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। थाना एक के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि इन्होंने पहले भी 3-4 जगहों पर एक्टिवा चोरी की है, जिसमें एक अन्य एक्टिवा का मालिक भी सामने आ गया है और पुलिस ने वाहन बरामद भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here