जालंधर के व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े वारदात, CCTV में कैद चोर

Edited By Urmila,Updated: 06 Oct, 2026 04:03 PM

incident in a busy jalandhar market in broad daylight

जालंधर में वाहन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब शहर के व्यस्त अटारी बाजार में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है।

जालंधर (सोनू) : जालंधर में वाहन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब शहर के व्यस्त अटारी बाजार में दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने सुबह करीब 11:30 बजे दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा को निशाना बनाया और लोगों की आवाजाही के बीच उसे लेकर फरार हो गए। पूरी घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी की तस्वीर साफ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दुकानदार की दुकान पंज प्यारा गुरुद्वारा साहिब के पास, सोनू की हट्टी के साथ स्थित है। उसने अपनी एक्टिवा नंबर PB 08 FG 4836 दुकान के बाहर खड़ी की हुई थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक वाहन से उतरकर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा के पास गया और उसे लेकर फरार हो गया, जबकि उसका साथी वहां से निकल गया।

वारदात के बाद दुकानदार ने चोर का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी अपने साथी के साथ मौके से भागने में कामयाब हो गया। दिन के समय बाजार जैसी व्यस्त जगह पर हुई इस घटना ने दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी हुई एक्टिवा का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, बाजार के दुकानदारों का कहना है कि इलाके में पहले भी वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका आरोप है कि कई मामलों में चोरी हुए वाहन वापस नहीं मिल पाए। लगातार हो रही वारदातों के कारण व्यापारियों में रोष है और उन्होंने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने तथा चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!