जालंधर में अटारी-कैंची बाजार में सीवरेज बंद होने पर कारोबारियों का फूट गुस्सा, निगम को दी सीधी चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 06 Oct, 2026 03:24 PM

sewerage becomes a problem in jalandhar s atari kainchi market

जालंधर के अटारी बाजार और कैंची बाजार में सीवरेज की समस्या ने दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। त्योहारी सीजन शुरू होने के बावजूद बाजार की सड़कों पर सीवरेज का पानी जमा होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।

जालंधर (सोनू) : जालंधर के अटारी बाजार और कैंची बाजार में सीवरेज की समस्या ने दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। त्योहारी सीजन शुरू होने के बावजूद बाजार की सड़कों पर सीवरेज का पानी जमा होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी और बदबू के कारण ग्राहक बाजार का रुख करने से भी कतरा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Attari Bazar

दुकानदारों के मुताबिक पिछले करीब डेढ़ से 2 महीने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। सुबह के समय सीवरेज बंद होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो जाता है और कुछ समय बाद पानी निकलता भी है, लेकिन शाम करीब 5 बजे दोबारा समस्या शुरू हो जाती है। उनका कहना है कि कई बार नगर निगम को शिकायतें देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया और हर बार अस्थायी तौर पर समस्या दूर कर अधिकारी लौट जाते हैं।

shopkeeper protest

दुकानदारों की शिकायत पर पार्षद शैरी चड्ढा बाजार में पहुंचे और मौके पर लोगों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में दुकानदारों को पहले ही ग्राहकों की आवाजाही और कारोबार को लेकर उम्मीद रहती है, लेकिन सीवरेज बंद होने के कारण बाजार का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि राखी के त्योहार के दौरान भी दुकानदारों को इसी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

पार्षद ने बताया कि इस मामले को विधायक बावा हैनरी के ध्यान में भी लाया गया है। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों को आज शाम तक सीवरेज की समस्या का समाधान करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो दुकानदार अगले दिन सुबह 10 बजे अपनी दुकानें बंद कर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होंगे।

वहीं दुकानदार डिंपी बाहरी ने कहा कि बाजार में सीवरेज और सफाई की समस्या के कारण दुकानदार लंबे समय से परेशान हैं। त्योहारी सीजन में बाहर से आने वाले ग्राहकों के सामने बाजार की खराब स्थिति से कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि बाजार में नियमित सफाई करवाई जाए और सीवरेज व्यवस्था को स्थायी तौर पर दुरुस्त किया जाए। दुकानदारों ने साफ किया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उनका विरोध और तेज हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!