जालंधर स्थित माईं हीरां गेट में मशहूर दुकान में चोरों का आतंक, CCTV में कैद वारदात

Edited By Urmila,Updated: 13 Oct, 2026 04:07 PM

menace of thieves in jalandhar s mai hiran gate

शहर के माईं हीरां गेट मार्केट में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोर किरण बुक शॉप को निशाना बनाकर तिजोरी से 5 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया।

जालंधर (सोनू) : शहर के माईं हीरां गेट मार्केट में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोर किरण बुक शॉप को निशाना बनाकर तिजोरी से 5 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदारों का आरोप है कि मार्केट में इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक किसी मामले को सुलझाया नहीं जा सका है।

kiran book shop

काउंटर से कूदकर तिजोरी तक पहुंचा चोर

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध दुकान के काउंटर से कूदकर अंदर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह तिजोरी के पास पहुंचता है और पेचकस की मदद से उसे खोलने की कोशिश करता है। तिजोरी से 5 हजार रुपए निकालने के बाद वह मौके से फरार हो जाता है। बताया गया है कि तिजोरी में रखे सिक्कों को चोर ने हाथ तक नहीं लगाया।

पहले भी कई दुकानों को बना चुके हैं निशाना

दुकानदार साहिल आनंद के मुताबिक, उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि दुकान का शटर खुला हुआ है। वह कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचे और तिजोरी की जांच की तो नकदी गायब मिली। दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले मार्केट में आटे की चक्की और चार अन्य दुकानों में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से कारोबारियों में चिंता बढ़ रही है।

दुकानदारों ने सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग

लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि व्यापारियों को मिलकर सुरक्षा गार्ड तैनात करने या अपनी-अपनी दुकानों के बाहर निजी सुरक्षा का इंतजाम करने पर विचार करना पड़ रहा है। दुकानदार के अनुसार, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर ले गई। अब व्यापारियों को चोरों की पहचान होने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगने का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!