Edited By Kalash,Updated: 24 Oct, 2026 03:35 PM

जालंधर के संजय गांधी नगर रोड पर देर रात भीषण हादसा हो गया।
पंजाब डेस्क : जालंधर के संजय गांधी नगर रोड पर देर रात भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां सड़क किनारे बनी चाय और कोल्ड ड्रिंक की दुकान को एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान और उसमें रखे सामान का काफी नुकसान हो गया। वहीं गनीमत ये रही कि दुकान चलाने वाले पति-पत्नी बच गए। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।
इस संबंध में दुकानदार ने बताया कि वह रात को काम खत्म कर दुकान के बाहर सोने के लिए चारपाई बिछा रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक दुकान की ओर आ रहा था जिसे देख उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। इस टक्कर के कारण दुकान और उसमें रखे सामान का काफी नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि ड्राइवर नशे में था और वह हादसे के बाद मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने इसे लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है और मामले की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here