Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Oct, 2026 09:35 PM

हार्ट अटैक परांठे वाले’ की दुकान पर हमले का मामला सामने आया है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुकानदार का आरोप है कि आज युवक दो बार हमला करने के इरादे से आए, लेकिन वह और उसकी मां बाल-बाल बच गए।
जालंधर : ‘हार्ट अटैक परांठे वाले’ की दुकान पर हमले का मामला सामने आया है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुकानदार का आरोप है कि आज युवक दो बार हमला करने के इरादे से आए, लेकिन वह और उसकी मां बाल-बाल बच गए।
दुकानदार के मुताबिक, उसे पिछले काफी समय से धमकियां मिल रही थीं। उसका आरोप है कि आज उसे जान से मारने की कोशिश की गई। उसने कहा कि कुछ लोग उसे शांति से जीवन नहीं जीने दे रहे हैं और लगातार परेशान कर रहे हैं।
दुकानदार ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि बार-बार धमकियां मिलने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
फिलहाल, वायरल वीडियो और दुकानदार की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।