Edited By Vatika,Updated: 12 Oct, 2026 03:33 PM

जालंधर में पुलिस एक बार फिर चर्चा में है
जालंधर (सोनू): जालंधर में पुलिस एक बार फिर चर्चा में है। सोमवार को घास मंडी चौक के पास चुंगी पर लगाए गए नाके के दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ दो निजी युवक भी वाहन चालकों को रोकते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पुलिस के साथ मौजूद दो निजी युवक भी वाहनों को रोक रहे थे। जब पत्रकार ने एक युवक से इस बारे में पूछा तो उसने खुद माना कि वह नाके पर वाहन चालकों को रोक रहा था। वीडियो बनाने पर वह उसे न चलाने की अपील करने लगा और आगे से ऐसा न करने की बात कहने लगा।
वहीं, जब पुलिस कर्मचारियों से निजी युवकों की मौजूदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उनके साथ किसी भी निजी कर्मचारी के होने से इनकार कर दिया। लोगों का आरोप है कि कुछ युवक पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों को रोकते हैं और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के नाम पर चालान कटवाने का दबाव बनाते हैं। ऐसे में नाके पर निजी युवकों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।