नशे में तेज रफ्तार कार का कहर, वाहनों को टक्कर मारने के बाद पलटी; 3 युवक पकड़े

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2026 10:05 AM

jalandhar car accident

गुलाब देवी रोड स्थित रोज बाग कॉलोनी में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला।

जालंधर (सोनू): गुलाब देवी रोड स्थित रोज बाग कॉलोनी में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां   शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार 3 युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार के कारण संतुलन खो बैठा, सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई और फिर पलट गई। हादसे के समय कार में 4 युवक सवार थे, मौके पर 3 युवक मौजूद रहे, जबकि एक युवक हादसे के बाद वहां से भाग गया। मौके पर मौजूद एक दंपति ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक 120 फुटी रोड से उनका पीछा कर रहे थे।  रास्ते में उनकी एक्टिवा के आगे कट भी मारा और कार में बैठकर उनका वीडियो बना रहे थे। इसके बाद जब दंपति ने उनका पीछा किया तो गली के बाहर लोगों ने युवकों को पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-2 से ASI नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती पूछताछ में युवकों ने बताया कि कोई उनका पीछा कर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!