Edited By Kalash,Updated: 12 Oct, 2026 11:01 AM

जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी पुल पर छात्रों के बीच रविवार को हुई मारपीट और झगड़े के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी पुल पर छात्रों के बीच रविवार को हुई मारपीट और झगड़े के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह मामला अब आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है। इस मामले में जिन युवकों को नामजद किया गया है उनके परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को केक काट रहे युवकों के बीच विवाद हो गया जो कि मारपीट में बदल गया। इस दौरान आरोप हैं कि एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इसे लेकर पुलिस द्वारा 4 युवकों के खिलाफ दर्ज की गई। इस मामले में नामजद युवकों के परिजनों ने लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी पहुंच कर आरोप लगाए कि उनके परिवार को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है और असल हमलावरों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाए कि मुख्य आरोपी जिसने हमला किया है वह सरेआम घूम रहा है।
वहीं इस मामले को लेकर लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी ने बताया कि बर्थडे पार्टी में युवक पर हमला करने के आरोप में 4 युवकों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उनका कहना है कि उक्त अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सबूत वरिष्ठ ACP या DCP के सामने पेश कर सकते है। वहीं इस मामले की जांच गहराई से की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here