हथियारों से लैस युवकों ने घर में घुसकर दो युवकों पर किया हमला, हालत गंभीर

Edited By Kalash,Updated: 01 Oct, 2026 02:16 PM

attack on youth in house

गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो युवकों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

जगरांव (गणेश, सचिन): गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो युवकों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सतनाम सिंह और हनमन सिंह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पहले जगरांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लुधियाना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सतनाम सिंह के मुताबिक, वह और हनमन सिंह रात के समय घर में सो रहे थे। इसी दौरान करीब 35 से 40 युवक कथित तौर पर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। आरोप है कि युवकों ने तलवारों और खंडों से दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद सतनाम सिंह किसी तरह वहां से निकलकर अपने दोस्त अमनदीप सिंह के पास पहुंचा और उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद अमनदीप सिंह दोनों घायलों को जगरांव सिविल अस्पताल लेकर गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया।

पुरानी कहासुनी को लेकर जताई रंजिश की आशंका 

सतनाम सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी आशू नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। सतनाम का आरोप है कि उस दौरान उसे धमकी भी दी गई थी। उसने आशंका जताई कि उसी विवाद के चलते यह हमला किया गया हो सकता है।

पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई, जिसके बाद थाना सिटी-1 की पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ दिन पहले एक धार्मिक समागम के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!