मातम में बदली शादी की खुशियां, गोली लगने से युवक की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2026 10:04 AM

wedding function crime news

जिला तरनतारन के अंतर्गत आते शहर पट्टी में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी की पार्टी के दौरान पिस्तौल से चली गोली एक युवक की छाती में लगने से उसकी मौत हो गई।

तरनतारन (रमन): जिला तरनतारन के अंतर्गत आते शहर पट्टी में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी की पार्टी के दौरान पिस्तौल से चली गोली एक युवक की छाती में लगने से उसकी मौत हो गई। हैरानीजनक बात यह है कि इस घटना संबंधी पुलिस को सूचना दिए बिना ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस पूरे मामले का खुलासा मुखबिर द्वारा दी गई गुप्त सूचना के बाद हुआ, जिसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरलाल सिंह उर्फ लाली पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बरड़ा मोहल्ला, वार्ड नंबर 6 पट्टी, जो अमेरिका से आया हुआ था, की शादी के संबंध में 25 नवंबर को उसके घर में समारोह चल रहा था। इस समारोह में जशनदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 16, कुल्ला रोड पट्टी और नूरदिल सिंह उर्फ नूर पुत्र सुखवंत सिंह निवासी नजदीक पानी की टंकी, वार्ड नंबर 5 पट्टी भी शामिल हुए थे।

पार्टी के दौरान जशनदीप सिंह अपने दोस्त नूरदिल सिंह के घर चला गया, जहां शादी की पार्टी की जा रही थी। इसी दौरान पिस्तौल से एक गोली चली, जो जशनदीप सिंह की छाती में जा लगी। उसकी हालत गंभीर होती देख नूरदिल सिंह, उसकी बहन नवरूप कौर, माता राज कौर और अन्य व्यक्तियों द्वारा जशनदीप सिंह के पारिवारिक सदस्यों को सूचना दिए बिना पहले संधू अस्पताल पट्टी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए किसी अन्य अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। इसके बाद उसे आनंद अस्पताल भिखीविंड ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आधी रात के समय उक्त व्यक्ति जशनदीप सिंह का शव उसके पिता मलकीत सिंह के घर छोड़कर चले गए। इसके बाद 26 नवंबर को मृतक के पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर पुलिस को सूचना दिए बिना ही सुबह होने से पहले ही लाहौर चौक पट्टी स्थित श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. पट्टी जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा इस पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। आखिर किसकी पिस्तौल से गोली चली और गोली किस व्यक्ति द्वारा चलाई गई, इसका पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा युवक की मौत के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार करने के पीछे क्या कारण थे, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!