स्वाइन फ्लू को लेकर जालंधर में बढ़ी चिंता, एक और महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव
Edited By Vatika,Updated: 01 Oct, 2026 09:31 AM

शहर में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है।
जालंधर(रत्ता): शहर में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 55 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में कुल रोगियों की संख्या 30 पर पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग को बुधवार जिस महिला की स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वह तेज मोहन नगर की रहने वाली है और सिविल अस्पताल जालंधर में उपचाराधीन है। सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग ने अब तक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 134 रोगियों के सैंपल लिए हैं और उनमें से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- तेज बुखार और शरीर में कंपकंपी
- लगातार खांसी
- गले में खराश या दर्द
- बदन और जोड़ों में दर्द
- बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान
- सांस लेने में दिक्कत
अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं या हालत बिगड़ती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान
- भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
- साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोएं।
- खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढककर रखें।
- फ्लू जैसे लक्षण होने पर दूसरों से उचित दूरी बनाए रखें और डॉक्टर से संपर्क करें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें।
Related Story

जालंधर में Property Tax को लेकर निगम सख्त, 30 सितंबर तक जमा करें टैक्स

जालंधर में स्कूल से बच्चे को किडनैप करने की कोशिश! सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

गृह मंत्री के दौरे को लेकर जालंधर में सख्ती, नो फ्लाइंग जोन लागू

LPU मामले में महिला आयोग की एंट्री! DC और SSP को नोटिस, रिपोर्ट मांगी

जालंधर : स्मार्ट सिटी घोटाले को लेकर भाजपा का हल्ला बोल, 9 अक्तूबर को लेकर बड़ा ऐलान

जालंधर में 100 से ज्यादा यूनिपोल पर रातों-रात अवैध फ्लैक्स, कंपनी ने दी चेतावनी, निगम की बढ़ी टेंशन

जालंधर पासपोर्ट ऑफिस के बाहर रिश्वत का खेल, महिला एजैंट रंगे हाथ काबू

जालंधर सोढल मेले में चोरों का आतंक, पुलिस सुरक्षा के बीच एक्टिवा लेकर हुए फरार

इटली भेजने का झांसा देकर केन्या ले गए, फिर बनाया बंधक, जालंधर का युवक भारत लौटा

जालंधर में मैरिज पैलेस से लेकर वाहन चालकों तक को जारी हुए सख्त आदेश, जानें कब तक रहेंगे लागू