Edited By Kalash,Updated: 13 Oct, 2026 11:28 AM

जालंधर में विद्यार्थियों के बीच मामुली विवाद को लेकर माहौल गरमा गया।
पंजाब डेस्क : जालंधर में विद्यार्थियों के बीच मामुली विवाद को लेकर माहौल गरमा गया। इस दौरान शेर सिंह कॉलोनी नहर पुल के पास 10वीं कक्षा के एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में गंभीर रूप से छात्र का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में पीड़ित युवक की मां द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अटेम्प्ट टू मर्डर की धाराओं के तहत 4 छात्रों पर केस दर्ज कर 2 को काबू किया है वहीं 2 छात्रों की तलाश जारी है।
मामले की जानकारी देते हुए मां ने बताया कि कुछ महीने पहले स्कूल में उसके बेटे का आरोपी युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मां ने बताया कि बेटे के साथ स्कूल में पढ़ने वाला एक दोस्त किसी काम पर जाने की बात कह कर उसके बेटे मोटरसाइकिल पर लेकर गया जबकि उसके साथ पढ़ने वाले अन्य 3 छात्र शेर सिंह कॉलोनी नहर पुल के पास मौजूद थे। उन्होंने उसके बेटे पर चाकू से हमला किया और उसे मृत समझकर वहां से फरार हो गए। घायल छात्र अस्पताल में जीवन-मौत की लड़ाई लड़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here