Edited By Kamini,Updated: 14 Oct, 2026 04:16 PM

बस ड्राइवर मौके से बस को लेकर भाग गया, हालांकि जल्दी-जल्दी में बस के साथ रहने वाले कंडक्टर तथा कारिंदे वहीं रह गए।
लुधियाना (अशोक): आज उस समय बहुत हंगामा हो गया जब एक UP नंबर की बस ने जस्सियां रोड के पास एकाएक सारी सवारियों को उतार दिया, जिसको लेकर सवारियां काफी परेशान थी। मौके पर जब पंजाब केसरी के पत्रकार ने बस की वीडियो बनानी शुरू की तो बस ड्राइवर मौके से बस को लेकर भाग गया, हालांकि जल्दी-जल्दी में बस के साथ रहने वाले कंडक्टर तथा कारिंदे वहीं रह गए।
मौके पर बस के कंडक्टर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बस खराब हो गई है, इसलिए दूसरी बस को मंगवाया है। दूसरी और सवारियों का कहना है कि हमसे UP से जालंधर तक का 800 रुपए किराया वसूला गया तथा लुधियाना में जस्सियां रोड के बीच उतार दिया गया। मौके पर सवारियों को देख कर लगता है कि बस में सीटों से अधिक सवारियों को भरा हुआ था।
मारपीट तथा मोबाइल छीनने का आरोप:
मौके पर कुछ सवारियों ने बस के कंडक्टर पर आरोप लगाया कि बस में उनके साथ मारपीट करके उनके मोबाइल फोन छीने गए। जानकारी के अनुसार अक्सर यहां UP नंबर की ओवरलोड बसें गैर कानूनी तरीके से सवारियों को सीटों के अधिक भर कर सवारियां लेकर बिहार तथा उत्तर प्रदेश लेकर जाती हैं। जिससे बेगुनाह मासूम लोगों जिनमें छोटे छोटे बच्चों के साथ औरतें भी शामिल होती है, उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाता है।
एक सवाल उठना स्वाभाविक है:
सवाल उठना स्वाभाविक है कि कि इस बड़े गोरखधंधे के पीछे किस अधिकारी का हाथ है तथा दिन ब दिन यह गैर कानूनी तौर पर बसों द्वारा सवारियां भरने तथा UP, बिहार लेकर जाने और UP बिहार से पंजाब भर में लेकर आने का कारोबार फैलता जा रहा है। मौके पर ट्रैफिक जोन इंचार्ज अशोक चौहान को सूचित किया गया तो उन्होंने कहा कि पीसीआर मुलाजिम भेजकर कार्रवाई करेंगे। प्रशासन को इन बसों को शहर में प्रवेश करने से रोकना चाहिए तथा जोभी गैर कानूनी तरीके से सवारियों को सीटों से ज्यादा लोड करता है उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बेगुनाह मासूम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ ना किया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here