जालंधर की दिलकुशा मार्केट में युवक की मौ/त से मचा हड़कंप, रेहड़ी चालक पर ह/त्या के आरोप

Edited By Urmila,Updated: 21 Oct, 2026 01:21 PM

uproar over youth s death at dilkusha market

दिलकुशा मार्केट में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अली मोहल्ला निवासी खेम चंद उर्फ सोनू के रूप में हुई है।

जालंधर (सोनू) : दिलकुशा मार्केट में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अली मोहल्ला निवासी खेम चंद उर्फ सोनू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिवार ने एक रेहड़ी चालक पर उसकी हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

डेढ़ साल से नान की रेहड़ी पर कर रहा था काम

परिजनों के मुताबिक, सोनू पहले प्लाजा में काम करता था, लेकिन बीमार रहने के कारण पिछले करीब डेढ़ साल से नान की रेहड़ी पर बर्तन धोने का काम कर रहा था। वह रात के समय छत पर सोता था और परिवार के सदस्य रोजाना उससे मिलने आते थे। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को सोनू का रेहड़ी चालक के साथ विवाद हुआ था। परिवार को शक है कि इसी विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सिर में दर्द होने की कही थी बात

परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले जब एक व्यक्ति सोनू को रोटी देने गया था, तो उसने सिर में तेज दर्द होने की बात कही थी। रोटी खिलाने की कोशिश करने पर वह दर्द से चिल्लाने लगा था। वहीं, रेहड़ी चालक की ओर से कथित तौर पर बताया गया कि सोनू सीढ़ियों से गिर गया था। परिवार ने इन बातों पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि सोनू के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी और उसकी मौत के लिए रेहड़ी चालक जिम्मेदार है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना नंबर-4 के जांच अधिकारी के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सोनू शराब पीने का आदी था और घर जाने के बजाय वहीं रहता था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!