मशहूर Punjabi Singer को पुलिस ने उठाया! पहुंचा सलाखों के पीछे! जानें पूरा मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Sep, 2026 07:39 PM

punjabi singer arrested in firing case

पंजाबी सिंगर विक्की तालीवान उर्फ बिक्रमजीत सिंह को हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो वायरल होने के बाद खन्ना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब डैस्क : पंजाबी सिंगर विक्की तालीवान उर्फ बिक्रमजीत सिंह को हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो वायरल होने के बाद खन्ना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, विक्की तालीवान ने कथित तौर पर AAP नेता के गनमैन की पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद उन्होंने फायरिंग का वीडियो बनाकर उसे अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया। वीडियो में वह खेतों में हवाई फायर करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। माछीवाड़ा साहिब थाने में विक्की तालीवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर गनमैन की पिस्टल विक्की के हाथ कैसे लगी। विक्की तालिवान के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!