रिश्तों का कत्ल:  नंबरदार की भतीजे द्वारा तेजधार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2026 08:54 PM

murder of kin nambardar killed by nephew with a sharp edged weapon

जिला होशियारपुर के अधीन आते इलाका हाजीपुर के मोहल्ला पड़ाव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की उनके अपने ही भतीजे द्वारा तेजधार हथियार से हत्या करने का खौफनाक मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र दीवान चंद, निवासी मोहल्ला पड़ा के रूप में...

हाजीपुर (जोशी): जिला होशियारपुर के अधीन आते इलाका हाजीपुर के मोहल्ला पड़ाव में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की उनके अपने ही भतीजे द्वारा तेजधार हथियार से हत्या करने का खौफनाक मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र दीवान चंद, निवासी मोहल्ला पड़ा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गांव के नंबरदार भी थे। 

जानकारी के अनुसार आज देर शाम महेंद्र सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी अचानक उनके भतीजे ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने उनकी गर्दन और चेहरे पर कई वार किए। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने नंबरदार महेंद्र सिंह को तुरंत हाजीपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!