बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी से भड़का समाज, सड़कों पर उतरे लोगों ने किया रोड जाम..भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Kamini,Updated: 08 Sep, 2026 07:31 PM

desecration of baba saheb statue

एक बार फिर बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी की घटना सामने आई है।

लुधियाना (अशोक): एक बार फिर बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी की घटना सामने आई है। आज लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति के साथ किसी शरारती व्यक्ति द्वारा की गई बेअदबी को लेकर समाज में भारी आक्रोश पाया गया। इस बेअदबी को लेकर समाज के सैंकड़ों व्यक्तियों द्वारा जालंधर बाईपास चौक पर धरना तथा जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। 

PunjabKesari

बता दें कि इस चौक को चारों ओर से लोगों द्वारा जाम कर दिया गया जिससे काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। समाज के लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने इस बेअदबी की लेकर अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभाई। फिलहाल मौके पर दलित समाज के सैंकड़ों लोगों द्वारा पंजाब सरकार मुरादाबाद के नारे लगाए गए तथा किसी भी वाहन को चौक से जाने नहीं दिया जा रहा है। स्थिति की देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी डीसीपी आलम विजय सिंह, एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह भुल्लर, वरिष्ठ अधिकारी समीर वर्मा भारी पुलिस के साथ मौके पर मौजूद हैं। समाज से नरिंदर आध्या ने कहा कि दोषी के पकड़े जाने तक चौक पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा तथा चौक को चारों ओर से जाम करके किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!