बंदर के कारण जाम हुआ पंजाब का बड़ा हाईवे, पूरी तरह ठप हुई आवाजाही

Edited By Vatika,Updated: 24 Oct, 2026 12:45 PM

national highway jam

लुधियाना जिले के गांव ढट्ट में पिछले काफी समय से घूम रहे एक आवारा बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों

मुल्लांपुर दाखा (कालिया): लुधियाना जिले के गांव ढट्ट में पिछले काफी समय से घूम रहे एक आवारा बंदर के आतंक से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। बंदर द्वारा बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और पशुओं को काटने की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। संबंधित विभाग की ओर से बंदर को पकड़ने के लिए उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने लुधियाना-फिरोजपुर नेशनल हाईवे जाम कर रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह ढट्ट के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गांव में घूम रहा बंदर लोगों और पशुओं को काटकर परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों में डर और चिंता का माहौल है। लोगों के मुताबिक, उन्होंने इस समस्या के समाधान और बंदर को पकड़ने के लिए संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई करे और बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाए। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले का उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक गांव के लोगों की चिंता दूर नहीं होगी। जसप्रीत सिंह ढट्ट की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से लेने और बिना देरी किए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!