पंजाब: घर में घुसकर पूर्व पार्षद पर  गैं/गस्टर ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Urmila,Updated: 11 Oct, 2026 12:58 PM

former councilor attacked

गैंगस्टर विजय मसीह और उसके साथियों ने पूर्व पार्षद रणजीत मसीह पर जानलेवा हमला किया।

फिल्लौर (भाखड़ी): गैंगस्टर विजय मसीह और उसके साथियों ने पूर्व पार्षद रणजीत मसीह पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में रणजीत मसीह, बंटी मसीह, एरिक मसीह और उनकी बहन घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हॉस्पिटल में बुरी तरह से घायल पड़े पार्षद रणजीत मसीह ने आरोप लगाया कि गैंगस्टर विजय मसीह अपने साथियों के साथ मोहल्ले में आया और अचानक उन्हें जान से मारने की नीयत से उनके घरों में दाखिल होकर उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। गैंगस्टर विजय मसीह और उसके साथियों द्वारा अचानक किए गए इस हमले से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया और लोग डर कर अपने घरों के अंदर चले गए।

इस हमले में सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में पूछने पर डी.एस.पी. भरत मसीह ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी कानून को अपने हाथों में लेने की कोशिश की है उसे बख्शा नहीं जाएगा। घायल पूर्व पार्षद रणजीत मसीह और उनके साथी घटना के संबंध में जो भी पुलिस को बयान देंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!