फिल्लौर-नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, एक युवक घायल

Edited By Urmila,Updated: 16 Oct, 2026 03:51 PM

horrific road accident on the phillaur national highway

फिल्लौर-नेशनल हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिल्लौर (सोनू): फिल्लौर-नेशनल हाईवे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह डैमेज हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्राला लुधियाना से जालंधर जा रहा था। रास्ते में टेक्निकल खराबी के कारण ट्रेलर सड़क पर रुक गया। इस दौरान पीछे से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे तुरंत जालंधर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

जब इस बारे में रोड सेफ्टी फोर्स के कर्मचारी सरबजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्राला संगरूर से जालंधर जा रहा था। रास्ते में टेक्निकल खराबी के कारण वह रुका हुआ था, इसी दौरान पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी पूरी पहचान तो नहीं हो पाई, लेकिन मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर पता चला है कि वह लुधियाना के भट्टियां इलाके का रहने वाला है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!