Edited By Kamini,Updated: 17 Oct, 2026 01:33 PM

नेशनल हाईवे पर गत रात छोटा हाथी बेकाबू होकर पलट गया, जिसके बाद मौके पर भारी जाम लग गया।
जालंधर (सोनू) : गोराया में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर गत रात छोटा हाथी बेकाबू होकर पलट गया, जिसके बाद मौके पर भारी जाम लग गया। इस दौरान छोटे हाथी में 2 लोग सवार थे, गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें राहगीर द्वारा सूचना दी गई कि हाईवे पर छोटा हाथी पलट गया और हाईवे पर जाम लगा हुआ है। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो जांच के दौरान पता चला कि छोटे हाथी हाईवे पर पलटा हुआ है , जिसमें प्रेस मशीन लद्दी हुई थी। वहीं ड्राइवर ने बताया कि बिरजू बर्फी के पास पहुंचे तो मशीन को बंधे रस्से टूट गए, जिससे छोटा हाथी बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया।
वहीं घटना के दौरान हाईवे पर जाम लग गया, जिसके बाद मौके पर मिनी ड्राइड्रा मंगवाकर छोटे हाथी को सीधा किया गया और मशीन को दोबारा से छोटे हाथी में लोड कर दिया गया है। जांच के दौरान सामने आया है कि छोटा हाथी लुधियाना से जालंधर की ओर जा रहा था। घटना के दौरान गाड़ी में 2 लोग सवार थे। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here