मानसा के बाद अब लुधियाना में ड्रग्स को लेकर मेडिकल स्टोर पर भड़का लोगों का गुस्सा, जमकर तोड़फोड़

Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2026 02:13 PM

ludhiana medical store

मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता

लुधियाना (अशोक): मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच आज लुधियाना के काराबारा रोड पर एक मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मेडिकल स्टोर को निशाना बनाया और स्टोर मालिक के साथ मारपीट की, जिसमें उसका सिर फूट गया।

PunjabKesari

मृतक युवक की पहचान साहिल ठाकुर उर्फ शैफी निवासी काराबारा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि साहिल मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां लेकर गया था। परिजनों के मुताबिक, वह अपनी नई पैंट मेडिकल स्टोर पर देकर उसके बदले नशे की गोलियां लेकर आया था। युवक की मौत के बाद लोगों ने मेडिकल स्टोर मालिक पर गुस्सा निकाला और वहां तोड़फोड़ की।

PunjabKesari

वहीं, मनजीत मेडिकल स्टोर के मालिक जसविंदर कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि युवक ने कोई अन्य नशा किया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां देने के आरोपों को नकार दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह इलाका दरेसी थाने के अंतर्गत आता है, लेकिन थाना सलेम टाबरी के इंचार्ज जसबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह भुल्लर, एडीसीपी समीर वर्मा और एसीपी अनिल भनोट ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के कारणों और मेडिकल स्टोर पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!