लुधियाना में Blinkit डिलीवरी बॉय ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Urmila,Updated: 02 Oct, 2026 04:02 PM

blinkit delivery boy takes a drastic step

मुंडियां के न्यू सुंदर नगर इलाके में 19 वर्षीय युवक द्वारा घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): मुंडियां के न्यू सुंदर नगर इलाके में 19 वर्षीय युवक द्वारा घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है, जो ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी 'ब्लिंकिट' (Blinkit) में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।

बहन ने फोन मिलाया तो नहीं उठा, दोस्त को घर भेजा तो खुला खौफनाक राज 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अनमोल के माता-पिता अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे और अनमोल घर में पूरी तरह अकेला था। सुबह के समय अनमोल की बहन ने उसके मोबाइल पर लगातार कई कॉल किए, लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो बहन को अनहोनी की आशंका हुई। उसने तुरंत अनमोल के करीबी दोस्त प्रभ को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब प्रभ न्यू सुंदर नगर स्थित अनमोल के घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसी बीच सूचना पाकर अनमोल के पिता भी मौके पर पहुंच गए।

छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए, फंदे से लटक रहा था शव 

दरवाजा न खुलने पर पिता और दोस्त ने पड़ोसियों की मदद ली और छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हुए। कमरे के भीतर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। अनमोल का शव फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा और तुरंत गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विदेश से बहन के लौटने और कर्ज का तनाव हो सकता है वजह

चौकी इंचार्ज एएसआई (ASI) परमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अनमोल की बहन कुछ समय पहले विदेश गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से कुछ ही महीनों के भीतर वापस लौट आई थी। आशंका जताई जा रही है कि बहन को विदेश भेजने के लिए परिवार ने भारी-भरकम कर्ज लिया था, जिसे लेकर घर में आर्थिक तंगी और भारी तनाव चल रहा था।

पुलिस हर एंगल से खंगाल रही है मामला

चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार  शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और घरेलू तनाव के तमाम पहलुओं की गहराई से तफ्तीश की जा रही है, ताकि आत्महत्या के सही और वास्तविक कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!